{"_id":"599b4ef04f1c1b60338b47d0","slug":"71503350512-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया मुक्कों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया मुक्कों का दम
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सोमवार को पहले दिन अलग-अलग वर्ग के कई मुकाबले हुए। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने मुक्कों का दम दिखाया।
राजकीय लीलावती पंत इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कांग्रेसी नेता नितेश बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में हल्द्वानी की शीतल बोरा ने हल्द्वानी की ही पूजा कार्की को हराकर जीत लिया। जूनियर बालिका वर्ग में 44 से 48 किलो भार वर्ग में रामनगर की भारती बर्गली ने भीमताल की डौली मेहरा को, 48 से 50 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की खुशी ने हल्द्वानी की ही लता बिष्ट को, 50 से 53 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की विमला ने हल्द्वानी की ज्योति संभल को, 53 से 56 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की जया ने भीमताल की संध्या को, 56 से 59 किलो भार वर्ग में भीमताल की दीपिका आर्या ने भीमताल की ही प्रिया मेहरा को हराया। प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग के भी कई मुकाबले हुए, लेकिन खबर लिखे जाने तक बालक वर्ग के मुकाबलों के परिणाम जारी नहीं हुए थे। अजय कुमार, देवेंद्र जीना, पुष्पा दरम्वाल, दिनेश चंद्र आदि निर्णायक थे।