फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के गुर बताए

नए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के गुर बताए

Mon, 21 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
नए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के गुर बताए
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानीखेत जिले के अभ्यास वर्ग में नए जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के गुर बताए गए। छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि एबीवीपी स्थापना काल से ही छात्र हित के लिए संघर्ष करता रहा है। अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़कर समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना को साकार बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


यहां शिव मंदिर सभागार में संपन्न अभ्यास वर्ग में वक्ताओं ने कहा कि छात्र और राष्ट्र हित के लिए एबीवीपी हमेशा से ही कार्य करता रहा है, संगठन का उद्देश्य भी यही है। अभ्यास वर्ग में नए जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीतियों के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगत सिंह बिष्ट ने संगठन का महत्व बताया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कालाकोटी ने संगठन में नए कार्यकर्ताओं से कहा कि एबीवीपी से जुड़कर राष्ट्र हित और छात्र हित के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


मानिला से पहुंचे विरेंद्र रावत और पूजा शर्मा ने भी युवाओं को राष्ट्रवाद की प्रेरणा दी और जन समस्याओं के लिए भी संघर्ष करने का आह्वान किया। नगर संगठन मंत्री मनीष राणा ने सभी का आभार जताया और संगठन की भावी रणनीति बताई। विभाग प्रमुख खीमानंद जोशी ने जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को छात्र संघ चुनाव की तैयारियों के टिप्स दिए। विभाग संयोजक मनीष बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। अभ्यास वर्ग में पूरे जिले से 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed