{"_id":"5963e56d4f1c1bed1c8b4682","slug":"71499719021-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली-अल्मोड़ा एनएच में बुधवार की सुबह तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली-अल्मोड़ा एनएच में बुधवार की सुबह तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। लगातार हो रही बरसात और पहाड़ियों से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए प्रशासन ने भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार की सुबह तक यातायात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। अब तक यातायात केवल खैरना से काकड़ीघाट के बीच प्रतिबंधित था।
कोश्या कुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली और इसके आसपास की पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सोमवार को कुछ देर के लिए यातायात शुरू किया गया था लेकिन बाद में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भवाली से अल्मोड़ा तक सोमवार की शाम छह बजे से बुधवार की सुबह तक यानी अगले 36 घंटों तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।