फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   70 lakh funds approved for construction of Amritpur bypass

अमृतपुर बाइपास निर्माण के लिए 70 लाख की धनराशि स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
70 lakh funds approved for construction of Amritpur bypass
हल्द्वानी। पर्यटन विकास के लिए डीएम की ओर से तैयार कराए गए अमृतपुर बाइपास प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के साथ योजनाओं की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड को निर्देश दिए कि नैनीताल की लोअर माल रोड की मरम्मत के लिए 41 करोड़ का शासन को भेजे गए प्रस्ताव में आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों के तकनीकी सर्वे को भी शामिल करें। उन्होंने भीमताल झील की दीवारों की मरम्मत तेजी से करने के आदेश दिए।
बताया कि रानीबाग टू-लेन पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति भी शासन से मिल चुकी है। तीनपानी से मंडी तक की क्षतिग्रस्त सड़क के रखरखाव एवं मरम्मत लोनिवि हल्द्वानी द्वारा की जाएगी। इस काम के लिए 2 करोड़ की धनराशि एनएचएआई की ओर से दी जाएगी। हिमपात के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि को एसडीआरएफ फंड से अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। ईई लोनिवि एबी कांडपाल से कहा कि वह भीमताल झील से मेहरा गांव और भवाली बाजार से थाने तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को युद्ध स्तर पर पैचवर्क कर ठीक करें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में फारेस्ट से संबंधित क्षति पूरक भूमि के अधिकांश मामलों का निस्तारण हो गया है। शेष मामलों का निस्तारण भी 15 दिन के भीतर करा दिया जाएगा। उन्होंने एक करोड़ से अधिक की लागत से लोहाली मोटर मार्ग, भीमताल बाईपास, रानीबाग टू-लेन कार्यों, पंगोट-देचौरी मोटर मार्ग, सोड़-घुघुखान मोटर मार्गों को समय सीमा-सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक मेें अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed