फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   7.50 crores will change the appearance of Chitrashila Ghat

7.50 करोड़ से चित्रशिला घाट की सूरत बदलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
7.50 crores will change the appearance of Chitrashila Ghat
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। रानीबाग चित्रशिला घाट को जल्द की आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नमामि गंगे परियोजना के तहत घाट का आधुनिकीकरण किया जाएगा। नमामि गंगे परियोजना की ओर से सिंचाई विभाग से घाट के आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। सिंचाई विभाग ने 7.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर दिया है। घाट में स्नानागार, सुरक्षा दीवार, टिनशेड, सीढ़ियां आदि का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रानीबाग चित्रशिला घाट क्षेत्र का प्रमुख तीर्थ है। यहां विशेष पर्वों और त्योहारों पर मेले लगते हैं। श्रद्धालु नदी में स्नान करने आते हैं। यह शवदाह का भी प्रमुख स्थल है। कत्यूरी वंशजों की जाियारानी से भी रानीबाग का महत्व होने से हर साल उत्तरायणी पर कत्यूरी वंशज जियारानी की पूजा अर्चना करने यहां आते हैं और रात में जागर लगाकर मनौती मांगते हैं। रानीबाग तीर्थ के महत्व को देखते हुए विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नमामि गंगे परियोजना नई दिल्ली को घाट को आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाने के लिए पांच नवंबर पत्र भेजा था। नमामि गंगे परियोजना ने नमामि गंगे निदेशक देहरादून को चित्रशिला घाट के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव मांगा। नमामि गंगे निदेशक देहरादून ने 11 दिसंबर को सिंचाई मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने 14 दिसंबर को ईई से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए नमामि गंगे परियोजना को भेजा जाएगा। हरिद्वार के तर्ज पर घाट के आधुनिकीकरण की योजना है।
विज्ञापन

ये है योजना
- घाट में पक्का फर्श बनाया जाएगा।
- तीन स्नानागार बनाए जाएंगे।
- पूरे घाट में सीढ़ियां लगेंगी, इनके किनारे रेलिंग लगाई जाएगी।
- बारिश से बचाने के लिए एक बड़ा टिनशेड बनाया जाएगा।
- जियारानी के घाघरे के प्रतीक शिला को चारों ओर से सुरक्षित करने को टिनशेड बनेगा।
- घाट में धंसाव आदि रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed