{"_id":"62911fc05986f5233634c28a","slug":"69-patients-got-free-treatment-in-the-camp-haldwani-news-hld464035853","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 69 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 69 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
विज्ञापन
हल्द्वानी में कालाढुंगी रोड स्थित गुरूद्वारे में उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल व अमर उजाला फाउं?
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से कालाढूंगी रोड स्थित गुरुद्वारा चार साहिबजादे में निशुल्क शिविर में 69 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर समाजसेवी राजवीर सिंह सिब्बल के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, पेट से संबंधित रोगी इलाज के लिए पहुंचे। शिविर में जसप्रीत सिंह चड्ढा, अमनप्रीत सिंह, इकजोत कालरा, मनदीप सिंह, हेमंत सनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
आज समरथ गार्डन में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन, उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल एवं सौहार्द जन सेवा समिति के सहयोग से शनिवार को समरथ गार्डन (नियर गुरुकुल स्कूल कमलुवागांजा) में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सौहार्द जन सेवा समिति के अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर 11 बजे से शुरू होगा। इधर, कल (29 मई) बिड़ला स्कूल के पास स्थित माधव अपार्टमेंट के कम्युनिटी हॉल में 11 बजे से शिविर आयोजित होगा। माधव अपार्टमेंट सोसायटी के अध्यक्ष पीसी पंत और सचिव मोहिनी जोशी ने समस्त लोगों को शिविर का लाभ उठाने को कहा है। अधिक जानकारी के लिए 8057070009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैंसर रोग और इलाज की दी जानकारी दी
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस सेंट्रल हास्पिटल के सहयोग से कैंसर जागरूकता को लेकर अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोड़ा ने कैंसर के कारण, उससे बचाव और इलाज की जानकारी दी। कहा कि इस बीमारी का इलाज संभव है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इसे लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने कैंसर से जुड़े सवाल किए।
डायटीशियन डॉ. आयशा कुरैशी ने बच्चों की डाइट को लेकर जानकारी दी। कहा कि गर्मी का समय है, इस समय पौष्टिक और हल्का खाना खाना चाहिए। प्रधानाचार्य यश अधिकारी व शिक्षक नमिता ने कार्यक्रम की सराहना की।