फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   68 thousand withdrawn from advocate's account, police registered a case

अधिवक्ता के खाते से 68 हजार निकाले, पुलिस ने किया केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
68 thousand withdrawn from advocate's account, police registered a case
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के साथी पर बैंक खाते से 68 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्लीताल सैनिक स्कूल निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके मुवक्किल का पिछले कई साल से हाईकोर्ट में एक केस चल रहा है। पिछले माह मुवक्किल अपने साथ चंपावत निवासी मिक्का को लेकर आया। अधिवक्ता का कहना था कि वह उन दोनों युवकों को अपनी कार से देहरादून ले गए। कार मिक्का चला रहा था। रास्ते में अधिवक्ता ने क्रेडिट कार्ड से गाड़ी में पेट्रोल भराया। कुछ दूर पहुंचने पर एक रेस्टोरेंट में एटीएम कार्ड से खाने का भुगतान किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता का आरोप है कि इसी दौरान मिक्का ने एटीएम कार्ड का पिन नंबर देख लिया और मौका लगते ही गाड़ी से एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड पार कर लिया। उसके बाद एटीएम कार्ड से बीस हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड से 48 हजार रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता का कहना है कि जब उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उन्हें खाते से धनराशि निकाले जाने की सूचना हुई। अधिवक्ता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में चंपावत निवासी मिक्का के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed