फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   63 ration shops raids, 20 shops were closed

63 राशन दुकानों पर छापामारी, 20 दुकानें मिली बंद

Sat, 01 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sat, 01 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में सरकार सस्ता गल्ला दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। अधिकारियों के छापे के दौरान 63 राशन दुकानों में से 20 दुकानों बंद मिली। जिन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। विभिन्न अनियमितताओं के मामले में छह राशन दुकानें निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


 जबकि 19 राशन दुकानदारों से आर्थिक दंड वसूल किया जाएगा। इन दुकानों पर साइन बोर्ड पर खाद्यान्न के रेट एवं स्टाक के बारे में नहीं लिखा था। जिले भर में सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों की काफी समय से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार सुबह अचानक एसडीएम समेत विभिन्न अधिकारियों को जिले भर में राशन दुकानों की चेकिंग करने के आदेश दे दिए। जैसे राशन दुकानों पर अधिकारियों द्वारा छापामारी की सूचना फैली तो कई राशन कोटेदारों में खलबली मच गई। कई कोटेदारों ने तो अपनी दुकानें ही बंद कर दी और खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम पंकज उपाध्यक्ष ने पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल के साथ चार राशन दुकानों पर छापा मारा तो इनमें से पनियाली स्थित वीरेंद्र खाती की राशन दुकान एक बंद मिली।

जबकि बिठौरिया स्थित विद्या दुर्गापाल की दुकान में स्टाक रजिस्टर में खामियां मिलने पर इसके निलंबन की संस्तुति की गई है। एसडीएम ने नारायणनगर राशन दुकानदार मनीराम के खामियों के शक में कोटे के रजिस्टर जब्त कर लिए गए, जब स्टाक का मिलान किया गया तो सही पाया गया।

बीडीओ हल्द्वानी निर्मला जोशी ने मुखानी, रामपुर रोड समेत सात राशन दुकानें चेक कीं। जिसमें मुखानी स्थित मुन्नी देवी की दुकान बंद पाई गई। इसके अलावा डीएसओ तेजबल सिंह ने लालकुआं में चार और तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट ने बिंदुखत्ता में राशन दुकानें चेक की।

डीएसओ ने बताया कि लालकुआं में खामियां मिलने पर दो राशन दुकानें निलंबित करने की संस्तुति की गई है। बेतालघाट एसडीएम ने 12 दुकानें चेक कीं जिसमें से एक राशन दुकान बंद मिली। बेतालघाट की एक दुकान निलंबित करने की संस्तुति की गई है। 

डीएसओ ने बताया कि कोटाबाग बीडीओ ने चार दुकानों पर छापा मारा, जिसमें दो दुकानें बंद पाई गईं। कौशिया कुटौली एसडीएम ने सात राशन दुकानें देखीं तथा एक दुकान की निलंबित करने की संस्तुति की है।

एसडीएम धारी ने 11 दुकानों पर छापा मारा जिसमें से एक दुकान निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा रामनगर में एसडीएम और एआरओ ने पांच, बीडीओ ने पांच, ओखलकांडा क्षेत्र में एआरओ कोआपरेटिव ने पांच दुकानों की चेकिंग की।


डीएसओ ने बताया कि छापामारी की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है जिसमें कुल छह राशन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। 19 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed