फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   63 appointments of teachers in Kumaon

कुमाऊं में शिक्षकों के 63 पदों पर नियुक्तियां

Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
63 appointments of teachers in Kumaon
job

विज्ञापन

काउंसलिंग के बाद सहायक अध्यापक (एलटी) पदों पर 63 अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित कर दिए गए। इनमें सामान्य शाखा के 59 तथा महिला शाखा के 4 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन्हें 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं सुषमा सिंह ने कहा जिन चयनित शिक्षकों द्वारा काउंसलिंग के बाद अभी तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थी 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर लें।
विज्ञापन


एडी सुषमा सिंह ने कहा शासन और शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्तियां पारदर्शिता पूर्ण की गई हैं, जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है, उन्हें 30 सितंबर तक अंतिम मौका दिया जा रहा है, उसके बाद प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुरुवार को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज में सामान्य शाखा के 59 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें हिंदी के 14, संस्कृत के 1, विज्ञान के 23, कला के 2, अंग्रेजी के 5, गणित के 4 व व्यायाम के 10 जबकि महिला शाखा में 4 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गयी जिसमें अंग्रेजी में एक, गणित में एक, विज्ञान में एक तथा कला में एक की काउंसलिंग कर विद्यालय आवंटित किये गये।

उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा परिषद से विभिन्न विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को प्राप्त हुई है जिसके बाद अभ्यर्थियों को विद्यालय में आवंटित किये गये। एडी ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती कर दी गयी है।


काउंसलिंग में एडी प्रारंभिक शिक्षा बदंना गर्व्याल, प्रधानाचार्य खान मोहम्मद सलीम वाजिद, पूरन सिंह बिष्ट,आलोक जोशी, संजय रौतेला, लऌलित उपाध्याय, हितेश साह, राजन चौधरी व मोहन राम आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed