फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   62 candidates including the outgoing Zilla Parishad president filed nomination

Nainital News: निवर्तमान जिपं अध्यक्ष सहित 62 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
62 candidates including the outgoing Zilla Parishad president filed nomination
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करातीं प्रत्याशी।
नैनीताल। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन में शुक्रवार को दूसरे दिन तेजी आई और 62 प्रत्याशियों ने पर्चा भर दिया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए तो कांग्रेस के तीन दावेदारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नामांकन के तीसरे दिन भाजपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामणी आन सिंह, यहीं से डॉ. छवि कांडपाल, दीपा दरम्वाल ने देवलचौड़ बंदोबस्ती, ओखलकांडा मल्ला से हेमचंद्र सुयाल, दीनी तल्ली जीवन बर्गली, सिमलखा से आनंद सिंह जलाल, गुलजारपुर बंकी से आरती टम्टा, जंगलिया गांव से अनिल चनौतिया, चोरगलिया आमखेड़ा से अनीता बेलवाल, चौखुटा से गौरव बिष्ट और कांग्रेस के शेखर दानी ने सिमलखा, तलिया से हेम चंद्र नैनवाल और चौखुटा से मयंक बिष्ट ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा 49 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। जिला पंचायत की 27 सीटों पर 82उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं। रिटर्निंग अफसर धीरेश जोशी ने बताया कि दो दिन 82 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन




19 दावेदारों ने खरीदे पर्चे
जिला पंचायत सदस्य के लिए शुक्रवार को 19 उम्मीदवारों ने पर्च खरीदे। मंगलवार को 39, बुधवार को 103, बृहस्पतिवार को 56 और शुक्रवार को 19 पर्चे बिके हैं। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed