फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दर्द लेकर आए दुआ देकर गए

दर्द लेकर आए दुआ देकर गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दर्द लेकर आए दुआ देकर गए
नैनीताल। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले अमर उजाला फाउंडेशन और लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को नगर के मिडिल स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 416 मरीजों की मुफ्त जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भारती राणा की मौजूदगी में विधायक संजीव आर्या ने शुभारंभ किया। कहा कि यह प्रयास सराहनीय है। कई बुजुर्ग, गरीब लोग इलाज के लिए दूर नहीं जा पाते हैं। उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज देने की पहल अनूठी है। मैट्रिक्स अस्पताल हल्द्वानी के हड्डी रोग विशेष डॉ. प्रदीप पांडे ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर होते रहने चाहिए। शिविर में अर्थराइटिस, सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस, घुटनों का दर्द, साइटिका, बीएमडी, विटामिन की कमी, यूरिक एसिड, शुगर आदि की जांच की गई। अधिकतर लोगों में बीमारी की पुष्टि होने के बाद उन्हें दवाइयां बांटी गईं। कुछ मरीजों को फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनिल पांडे ने व्यायाम करवाया और उन्हें सलाह दी कि आगे भी वह इस व्यायाम को करके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। सुबह 11 बजे शुरू हुआ शिविर शाम को चार बजे तक चला। क्लब की अध्यक्ष आशा पांडे, कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी, पल्लवी गहतोड़ी ने बताया कि जल्द ही हंस फाउंडेशन की ओर से भी नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सचिव रानी साह, मीनू बुड़लाकोटी, कविता त्रिपाठी, दिव्या साह, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, मंजू बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, गीता साह, रानी सर्वोदय, पिंकी मुंडे, आरती बिष्ट, मधुमिता, मीनाक्षी जोशी, रेखा पंत, ज्योति वर्मा, ममता जोशी, संतोष साह, सीमा सेठ, भारती साह, रेखा त्रिवेदी, लीला जोशी, संगीता श्रीवास्तव, अमिता साह, तारा चौधरी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


शिविर में 416 मरीजों को मिली राहत
निशुल्क परीक्षण कर जरूरतमंद रोगियों को दवाईयां भी बांटीं
अमर उजाला फाउंडेशन और लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर


-सबसे ज्यादा लोग जोड़ों के दर्द से पीड़ित
शिविर के दौरान सबसे ज्यादा मरीज घुटनों, हाथ, कंधों के दर्द से पीड़ित निकले। लोगों ने जोड़ों में दर्द होने की बात कही। कुछ लोगों ने स्पोंडलाइटिस तो कुछ ने साइटिका, पैरों में दर्द की बात कही। डॉक्टरों ने सभी की बीमारियों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed