{"_id":"5c71b20dbdec2253a33c61d8","slug":"61550955021-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडी मार्ग से जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडी मार्ग से जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक राहुल से वार्ता की। उन्होंने शिवरात्रि पर कांवड़ियों को सीटीआर के माध्यम से गुजरने वाली कंडी रोड से होकर आने-जाने देने की अनुमति मांगी। बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर कई कांवड़िए कंडी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन इस बार कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने इस मार्ग पर आम लोगों समेत सार्वजनिक वाहनों की भी आवाजाही रोक दी है। इससे लोगों में गुस्सा है। उन्होंने सीटीआर के निदेशक से इस मार्ग को पूर्व की भांति कांवड़ियों के लिये खोलने की मांग की। निदेशक राहुल ने बताया कि मांग पर विचार किया जाएगा। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र खाती, पूरन नैनवाल, मदन जोशी, नवीन करगेती, आशीष ठाकुर आदि थे।
कंडी मार्ग पर कांवड़ियों के चलने की अनुमति मांगी
विज्ञापन
कंडी मार्ग पर कांवड़ियों के चलने की अनुमति मांगी