फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फिर आने का वादा कर गए मोदी

फिर आने का वादा कर गए मोदी

Fri, 15 Feb 2019 02:00 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
फिर आने का वादा कर गए मोदी
pm modi
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क पहुंचकर यहां के सुहावने मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर आने का वादा किया और अधिकारियों से कॉर्बेट के संबंध में जानकारी ली। पीएम ने जंगल सफारी भी की लेकिन उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए। प्रधानमंत्री ने ढेला में रेक्स्यू सेंटर और कालागढ़ से टाइगर सफारी की घोषणा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे कालागढ़ से रामगंगा नदी के रास्ते मोटर बोट से प्रधानमंत्री ढिकाला पहुंचे। यहां उन्होंने पुराने वन विश्राम भवन (ओल्ड एफआरएच) में भोजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री विभागीय स्कॉर्पियो से जंगल की सफारी को निकले। उनके काफिले में सात से आठ गाड़ियां थीं। सफारी के दौरान उन्हें सांभर, चीतल एवं कांकड़ के अलावा हाथियों का झुंड दिखाई दिया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद प्रधानमंत्री को बाघ नहीं दिखा। प्रधानमंत्री ने एक जगह पर सांभर का फोटो अपने मोबाइल में कैद किया और इस प्रजाति के बारे में सीटीआर के निदेशक राहुल से जानकारी ली। कॉर्बेट के ढिकाला में तीन घंटे के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे पार्क में बाघों की संख्या, मानव वन्य जीव संघर्ष के बारे में चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने कॉर्बेट पार्क के ढेेला रेंज में रेस्क्यू सेंटर एवं कालागढ़ डिविजन से टाइगर सफारी बनाने की घोषणा की। इसके बाद वह खिनानौली वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर चल रही डिस्कवरी चैनल की शूटिंग का लुत्फ लेते हुए उन्होंने चाय की चुस्कियां लीं। इसके बाद उन्होंने सभी वन कर्मचारियों के साथ अपने कैमरों से फोटो खींची। पार्क में चार घंटे रुके प्रधानमंत्री मोदी को पार्क इतना भाया कि उन्होंने पार्क के अधिकारियों से फिर से आने की बात की और रवाना हो गए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मलिक, सीटीआर के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी आदि थे।
विज्ञापन


हाथी, सांभर, चीतल दिखा, बाघ नहीं दिखा पीएम को
फिर आने का वादा कर गए मोदी
बारिश में ही विभागीय वाहन से घूमे कार्बेट में
प्रधानमंत्री को ढिकाला में नहीं दिखे वनराज
रेस्क्यू सेंटर और टाइगर सफारी की कर गए घोषणा

खिनानौली से किया रुद्रपुर की रैली को संबोधित
वीआईपी गेस्ट हाउस खिनानौली से प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में की रैली को मोबाइल से संबोधित किया। उन्होंने रुद्रपुर रैली में नहीं जा पाने का दुख भी जताया। बृहस्पतिवार को मौसम पूरे दिन इतना खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूूडी गेस्ट हाउस में किया जलपान
प्रधानमंत्री मोदी कॉर्बेट पार्क से निकलने के बाद रामनगर के पीडब्ल्यूूडी गेस्ट में 19 मिनट रुके। यहां उन्होंने गुनगुना पानी पीया , मिक्स पनीर और चाय के साथ गोभी की पकौड़े, एक पीस ढोकले का स्वाद लिया। तहसील के स्टाफ के साथ राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed