{"_id":"5c4b77ecbdec2208b000f0ad","slug":"61548449772-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आगामी मार्च के द्वितीय सप्ताह में प्रारंभिक स्तर पर कक्षा तीन से आठ तक की शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए जाएंगे। प्रश्नपत्र सीडी के माध्यम से भेजे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2018-19 की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए जाएंगे। वर्ष 2019-20 से मासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्नपत्र (कक्षा तीन से 12) एससीईआरटी की ओर से आंकलन मद से तैयार किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयवार संख्या निदेशालय को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रारंभिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी से आएंगे
विज्ञापन
प्रारंभिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी से आएंगे