{"_id":"5c3a51bfbdec22735f52d400","slug":"61547325887-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर हल्ला बोल, शाम को मान गए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर हल्ला बोल, शाम को मान गए लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मित्र पुलिस और एसआईटी पर राजस्व कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर बाद डीएम विनोद कुमार सुमन ने उन्हें आश्वस्त किया कि उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जा रही है। इस पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार एक पखवाड़े तक के लिए वापस ले लिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। दिनभर हुए धरना-प्रदर्शन और वार्ता में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ताराचंद्र घिल्डियाल, लेखपाल गुलहसन, मोहित बोरा, सुरेश चंद्र बुडलाकोटी, दीपक टम्टा, भगवान सिंह चौहान, मनोज जोशी, मनोज रावत, भगवंत सिंह बिष्ट, अरुण देवरानी, दीपक टम्टा, गिरीश दुर्गापाल, आशुतोष चंद्र, अभय कुमार, हरीश यादव आदि थे।
दिनभर हल्ला बोल, शाम को मान गए लेखपाल
डीएम बोले उच्चस्तरीय समिति करेगी उत्पीड़न के मामले की जांच, कार्य बहिष्कार वापस
विज्ञापन
दिनभर हल्ला बोल, शाम को मान गए लेखपाल
डीएम बोले उच्चस्तरीय समिति करेगी उत्पीड़न के मामले की जांच, कार्य बहिष्कार वापस