फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेयजल को मोहताज हैं सीएम आदर्श गांव के लोग

पेयजल को मोहताज हैं सीएम आदर्श गांव के लोग

Thu, 06 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पेयजल को मोहताज हैं सीएम आदर्श गांव के लोग
हल्द्वानी। अटल आदर्श गांव, मुख्यमंत्री आदर्श गांव, अंबेडकर गांव, गांधी ग्राम घोषित कोटाबाग के गिंतीगांव के ग्रामीण ओवरहेड टैंक बनवाने के लिए वर्षों से गुहार लगाते थक गए हैं। अब ग्रामीणों ने सात दिसंबर को प्रस्तावित बीडीसी कोटाबाग की बैठक के दौरान डीएम के घेराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन

कोटाबाग के गिंतीगांव निवासी गोपाल जोशी ने बुधवार को ग्रामीणों की समस्या को लेकर जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना से भेंट की। जोशी ने बताया कि गिंतीगांव कोटाबाग विकासखंड का तीसरा सबसे बड़ा राजस्व गांव है। इसे अटल आदर्श समेत कई अलंकरणों से विभूषित किया गया है। 30 सितंबर 2016 को ग्रामीणों ने पेयजल की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन भी किया। तब डीएम, सीडीओ समेत तमाम अधिकारियों ने पेयजल समस्या से समाधान का आश्वासन दिया लेकिन समस्या नहीं सुलझी। यहां 40 फीसदी परिवार अनुसूचित जाति, जनजाति के रहते हैं। ओवरहेड टैंक के निर्माण से ही समस्या का समाधान हो सकता है। ओवरहेड टैंक का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ है। ईई विशाल सक्सेना ने आश्वस्त किया कि गिंतीगांव की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर एई एलएम पांडे, जेई एचसी पंत आदि अधिकारी भी थे।
विज्ञापन


पेयजल को मोहताज अटल आदर्श गांव के लोग
अंबेडकर, गांधीग्राम का दर्जा भी है हासिल
कोटाबाग के गिंतीगांव के ग्रामीणों को नहीं मिला पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed