{"_id":"5b64bd854f1c1bb8538b6d5c","slug":"61533328773-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं चला सकेंगे रोडवेज के 150 चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं चला सकेंगे रोडवेज के 150 चालक
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज नैनीताल रीजन के 152 चालक फिलहाल बस नहीं चला सकेंगे। इन चालकों के लाइसेंस की वैद्यता खत्म हो गई है, इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने बसों को चलाने से रोक दिया है। इसके कारण कई बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
हाईकोर्ट ने ऐसे चालकों को हटाने के निर्देश दिए थे, जिनके पास वैद्य ड्रुाइविंग लाइसेंस नहीं है या फिर वे शारीरिक रूप से बस चलाने को सक्षम नहीं है। इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने चालकों की आंखों की जांच भी कराई थी। साथ ही निगम की बसों में चलने वाले सभी चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी मांगी गई थी।
नैनीताल रीजन में जब चालकों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस जमा किए तो जांच में करीब 152 ड्राइविंग लाइसेंस वैद्य नहीं पाए गए। रोडवेज के नैनीताल रीजन के आरएम ने चालकों को लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने तक बस चलाने पर रोक लगा दी है। परिवहन निगम के पास चालक/परिचालकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है, इन चालकों के हटने से स्थिति और भी बिगड़ गई है। चालक कम होने से कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। उधर, यह चालक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
कई चालकों की लाइसेंस की वैद्यता खत्म हो गई है। इन चालकों को रूट में नहीं भेजा जा रहा है। चालकों से लाइसेंस नवीनीकरण कराकर लाने को कहा गया है।
यशपाल सिंह आरएम कुमाऊं