{"_id":"5b2ffd814f1c1baf6e8b9d6e","slug":"61529871745-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे को खर्च काैन उठाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे को खर्च काैन उठाएगा
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हाथी गांव
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। हाथी कॉरिडोर से मलबा निकालने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। मलबा निकालने में आने वाले खर्च का बजट कैसे और कौन देगा इसको लेकर वन निगम के अफसर संशय में है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने प्रबंध निदेशक से पत्र लिखकर निर्देश मांगे हैं।
गौला नदी में देवरामपुर से लालकुआं निकासी गेटों के बीच हाथी कॉरिडोर में लाखों घनमीटर आरबीएम जमा है। इससे नदी में पानी की निकासी नहीं हो रही है, जो कि आगामी बरसात में नदी से सटे गांवों में तबाही मचा सकता है। इसको लेकर प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने सर्वे कर आरबीएम निकासी के आदेश दिए थे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीएम विनोद कुमार सुमन ने वन निगम से आपदा के मद्देनजर तत्काल कॉरिडोर से आरबीएम निकासी के आदेश दिए।