{"_id":"5b2424c94f1c1b95598b483a","slug":"61529095369-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न जाम न फसाद मालपुए खाने पहुंचे बाबा के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न जाम न फसाद मालपुए खाने पहुंचे बाबा के द्वार
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
कैंची मंदिर में पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में शुक्रवार सुबह छह बजे घने बादलों के बीच जैसे ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो मंदिर परिसर और जिला प्रशासन ने सोचा कि शायद इस बार श्रद्धालुओं का आवागमन कम होगा। लेकिन बाबा की भक्ति के आगे दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश भी फीकी पड़ गई। ऐसा लग रहा था मानो जैसे बाबा नीब करौरी महाराज हर एक श्रद्धालु के हर एक कदम को तेजी से बढ़ाते जा रहे हो।
सुबह 9 बजे बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम खुलने के साथ हल्की धूप का नजारा देख श्रद्धालुओं ने इसे बाबा का चमत्कार बताते हुए जयकारे लगाने शुरू कर दिए। श्रद्धालुओं ने पांच किमी लंबी लाइन में लगने के बाद भी थका हुआ महसूस नहीं किया। मंदिर परिसर में बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित कैंची मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी पुलिस को भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। लंबी लाइन में लगे श्रद्धालु हनुमान चालीसा पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे।