फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   360 में एमडीआर तो 25 में एक्सडीआर

360 में एमडीआर तो 25 में एक्सडीआर

Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
360 में एमडीआर तो 25 में एक्सडीआर
हल्द्वानी। केंद्र सरकार के एनएसजी (नेशनल स्टेटजिक प्लान) के तहत भले ही टीबी को 2030 तक खत्म करने की बात कही जा रही हो मगर हल्द्वानी में टीबी के 16 नए रोगी मिल गए हैं। प्रदेश में एमडीआर (मल्टी ड्रग रजिस्टेंट टीबी का बिगड़ा रूप) के 360 और एक्सडीआर (एक्सट्रीमली ड्रग रजिस्टेंट टीबी का घातक रूप) के 25 रोगी हैं।
विज्ञापन

टीबी के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं बावजूद इसके टीबी नियंत्रित होती नहीं दिखाई दे रही है। वर्ष 2016 में 13 हजार 750 टीबी रोगी चिह्नित हुए थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा टीबी मरीज हरिद्वार में 4,255 थे। दूसरे नंबर पर देहरादून में 3,820, ऊधमसिंह नगर में 1,894 और नैनीताल में 1,666 मरीज थे। जबकि 2017 में संख्या बढ़कर 14,807 हो गई थी। फरवरी में घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजने की मुहिम शुरू की गई थी। इस दौरान विभिन्न टीमों के लगभग 33 हजार लोगों से संवाद हुआ था। इसमें 216 लोगों के बलगम की जांच कराई गई थी और 16 में टीबी की पुष्टि हुई थी। 16 में से भी 02 मरीज एमडीआर की स्टेज में मिले थे।
विज्ञापन


हल्द्वानी में 33 हजार में 216 की हुई जांच, 16 टीबी रोगी निकले
प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी खत्म करने की कही है बात

जिला पब्लिक सेक्टर प्राइवेट सेक्टर
अल्मोड़ा 493 00
बागेश्वर 284 00
चमोली 209 00
चंपावत 192 00
देहरादून 2422 1616
पौड़ी 745 00
हरिद्वार 3160 1309
नैनीताल 1375 369
पिथौरागढ़ 426 07
रुद्रप्रयाग 322 19
टिहरी 507 00
ऊधमसिंह नगर 2009 418
उत्तरकाशी 367 00

नोट :: यह आंकड़ा वर्ष 2017 दिसंबर तक का है।

भारत सरकार की ओर से पब्लिक सेक्टर में 13,255 का लक्ष्य था और इसके सापेक्ष 13,154 का लक्ष्य प्राप्त कर इलाज शुरू किया गया। प्राइवेट सेक्टर में 9000 का लक्ष्य था और जिसके सापेक्ष 3,812 सापेक्ष लक्ष्य प्राप्त इलाज शुरू किया गया। इन मरीजों का इलाज चल रहा है और यह ठीक होने की दशा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वी काला, राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed