फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर छोड़ दिया

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर छोड़ दिया

Thu, 04 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर संबंध बनाए फिर छोड़ दिया
हल्द्वानी। एक किशोरी ने होटल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आगरा जिले के कुटरसा छितरई निवासी शैलेंद्र सिंह चौधरी यहां फ्रेंड्स कालोनी में रहता था। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद वह यहां एक होटल में काम करता था। यहां पड़ोसी में रहने वाली एक किशोरी से उसकी दोस्ती हुई फिर प्यार परवान चढ़ गया। किशोरी एटा जिले की रहने वाली है। किशोरी के अनुसार शादी का झांसा देकर शैलेंद्र ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। चार महीने पहले शैलेंद्र का गोवा तबादला हो गया। वह किशोरी को 15 सितंबर को साथ लेकर चला गया। गोवा में भी उसने शारीरिक संबंध बनाए। 17 दिसंबर को दोनों लौटकर हल्द्वानी आ गए। किशोरी के अनुसार इसके बाद शैलेंद्र ने मिलना जुलना बंद कर दिया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर शैलेंद्र सिंह चौधरी के खिलाफ धारा 376, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या मुकदमे की विवेचना कर रही हैं। इस बारे में थानाप्रभारी एके पांडे ने बताया कि दोनों की मंदिर में शादी करने की बात प्रकाश में आई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शैलेंद्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed