{"_id":"5a26d9374f1c1b193e8b6da9","slug":"61512495415-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को निपटाने में कोताही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को निपटाने में कोताही बर्दाश्त नहीं
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील दिवस को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों से जन समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। व्यापार मंडल ने नगर में सीपीयू की पुन: तैनाती करने और लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। इसके अलावा माप बाट कार्यालय रानीखेत हस्तांरित करने की मांग भी उठी। रोडवेज के एआरएम और लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।
जिलाधिकारी ईवा आशीष ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करें। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। गड़बड़ी की शिकायतों को उन्होंने गंभीरता से लेने को कहा। इस अवसर पर विद्युत, पानी, सड़क, स्वास्थ्य संबंधी 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी ने रानीखेत में सीपीयू को पुन: तैनात करने की मांग उठाई, कहा कि यातायात व्यवस्था बुरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने साप्ताहिक बंदी के दौरान चालानों का निस्तारण रानीखेत में ही कराने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि नगर के बदरीव्यू में भूमि काटन के कारण कई पेड़ गिरने की हालत में हैं।
डीएम के सम्मुख उठा सड़क पर वाहन धोने का मामला
रानीखेत। तहसील दिवस में जिलाधिकारी के सम्मुख रोडवेज स्टेशन में सड़क पर धोए जा रहे वाहनों का मामला भी उठा। कुछ दिन पूर्व इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दरअसल, रोडवेज के पास वाहन धोने की सुविधा नहीं है, वाहन सड़कों पर धोए जाते हैं, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट और लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारियों से मामले को निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फरियादी कम, अफसरों की फौज ज्यादा
रानीखेत। तहसील दिवस पर फरियादी कम अधिकारियों की फौज अधिक दिखी, हालांकि प्रशासन ने इसके लिए कई बार सूचनाएं भी प्रकाशित की, इसके बावजूद काफी कम संख्या में फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र कराने के निर्देश जारी किए। इस दौरान तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।