{"_id":"59d93eb14f1c1b71548b64e0","slug":"61507409585-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.97 करोड़ से सुधरेगी शहर की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.97 करोड़ से सुधरेगी शहर की स्थिति
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे से छठ पूजा स्थल तक जल्द सड़क का चौड़ीकरण होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए 2.97 करोड़ के प्रस्ताव को मेयर मुख्यमंत्री के पास लेकर गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसमें वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।
सुशीला तिवारी अस्पताल से छठ पूजा स्थल तक सड़क पर जाम लगा रहता है। पार्किंग नहीं होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल आने वाले लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ा करते हैं, वहीं एंबुलेंस भी खड़ी रहती है। नगर निगम जल्द इसकी दशा सुधारने वाला है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग बनाने के लिए 2.97 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर निगम को सौंपा गया है। प्रस्ताव को लेकर मेयर जोगेंद्र रौतेला दो दिन से देहरादून में डेरा डाले हुए हैं। अगर मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति मिल जाती है तो एक सप्ताह में इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो जाएगा।
ये काम होगा -
-सुशीला तिवारी तिराहे से छठ पूजा स्थल तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
- सुशीला तिवारी के आगे पार्किंग बनाई जाएगी।
- तिराहे पर बनेगी रोटरी, किसी महापुरुष की मूर्ति लगेगी
- म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा
ये होगा फायदा-
- जाम से मिलेगी मुक्ति
- पार्किंग की सुविधा मिलेगी
- दुर्घटनाएं कम होंगी
- शहर की सुंदरता बढ़ेंगी
जेल रोड चौराहे और दमुवाढुंगा चौराहे का भी होगा सौंदर्यीकरण
हल्द्वानी। जेल रोड और दमुवाढुंगा चौराहे का भी 85 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव सौंप दिया है। इन दोनों चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा। चौराहे में महापुरुष की मूर्ति के साथ म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से सुशीला तिवारी अस्पताल, दमुवाढुंगा, जेल रोड चौराहे के सौंदर्र्यीकरण और चौराहे के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग ने तीनों प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को सौंप दिए हैं।
- रणजीत रावत, ईई, लोक निर्माण विभाग