Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60 trees were cut down to build a colony in Ramnagar, FIR lodged against garden owner

Ramnagar: कॉलोनी बनाने के लिए 12 बीघा बगीचे में 60 पेड़ों पर चला दी आरी, बगीचा स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 10:23 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 10:23 AM IST
सार

रामनगर में बिल्डर कॉलोनी के लिए करीब 12 बीघा बगीचे में 60 आम और लीची के पेड़ों को काट दिया गया। एसडीएम ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
60 trees were cut down to build a colony in Ramnagar, FIR lodged against garden owner
रामनगर फलदार पेड़ों की नापजोख करते वनकर्मी। - फोटो : वन विभाग

विस्तार

रामनगर में बिल्डर कॉलोनी के लिए पेड़ों पर आरी चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। नगर के फल पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेड़ाझाल में मंगलवार को भू-माफिया ने लगभग 12 बीघे में खड़े आम, लीची के फलदार पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना पर वन विभाग ने मौका मुआयना किया। आम पोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि कुल 60 पेड़ों को काटने की पुष्टि हुई है। इसमें 48 आम और लीची के 12 पेड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में बगीचा स्वामी तब्बर और कटान कर रहे तेलीपुरा निवासी इकबाल के खिलाफ एच-2 केस काटने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध कटान के मामले में वन विभाग को केवल एच-2 केस काटने का ही अधिकार है। उद्यान विभाग का मामला उनके कार्यक्षेत्र से बाहर होने से कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर रहा है। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बगीचे में अवैध कटान की जानकारी मिली है। उद्यान विभाग की ओर से कटान और लॉपिंग की अनुमति नहीं दी गई है। संबंधित क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है। मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।- अर्जुन सिंह परवाल, उद्यान अधिकारी, रामनगर

विज्ञापन

वन विभाग की ओर से ट्री-प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 4/10 के तहत जुर्माना काटने की कार्रवाई की जाती है। बगीचा काटने के मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी कर ली गई है।- पीसी आर्य, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

फलदार पेड़ों का अवैध कटान करने का मामला गंभीर है। मामले में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed