{"_id":"666f7abbe22ff237e80a0f34","slug":"60-percent-protective-work-of-garjiya-temple-completed-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103579-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गर्जिया मंदिर का सुरक्षात्मक कार्य 60 फीसदी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गर्जिया मंदिर का सुरक्षात्मक कार्य 60 फीसदी हुआ
Mon, 17 Jun 2024 05:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर के टीले का सुरक्षात्मक कार्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। बरसात होने से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
गर्जिया देवी मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए फरवरी में शासन से 5 करोड़ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। सिंचाई विभाग की निविदा के बाद 15 मार्च से सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया था। इस बीच लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता के चलते काम रोक दिया गया था। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद 10 मई से फिर से कार्य को शुरू किया गया।
मंदिर समिति व प्रशासन की संयुक्त बैठक में मंदिर को 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा होने तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल ने बताया कि मंदिर के टीले में शॉटक्रीट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही आरसीसी क्लेडिंग का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि 30 जून तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद