{"_id":"6a2c5ad4d5d76b5af50371a7","slug":"57-centers-set-up-in-the-district-for-the-graduate-level-examination-haldwani-news-c-8-1-hld1029-782916-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए जिले में बने 57 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए जिले में बने 57 केंद्र
Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल और कालाढूंगी में 14 जून को स्नातक स्तरीय परीक्षा होनी है। डीएम ललित मोहन रयाल ने एग्जाम में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी 57 परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि हल्द्वानी के 27 परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है।
रयाल ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अधिकारियों की बैठक में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा। परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक में नोडल अधिकारी सौरभ असवाल, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा के लिए परिवेक्षक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
डीएम ने 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस और मेले के कारण यातायात दबाव बढ़ने की संभावना जताई। ऐसे में उन्होंने असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों से समय प्रबंधन करते हुए परीक्षा के लिए घर से पहले निकलने की अपील की।