फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   55 feet Ravana will be burnt in Haldwani during Dussehra

Nainital News: दशहरे में हल्द्वानी में जलेगा 55 फुट का रावण

Mon, 09 Oct 2023 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
55 feet Ravana will be burnt in Haldwani during Dussehra
हल्द्वानी। 24 अक्तूबर को होने वाले दशहरा पर्व के लिए रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले बनाने का काम शुरू हो गया है। दशहरे पर हल्द्वानी रामलीला मैदान में जलने वाले रावण और रावण परिवार के पुतलों का निर्माण करने में बहेड़ी के सीकरी से पहुंचे शंभू बाबा और 18 लागों की टीम जुटी है। शंभू बाबा पिछले 60 साल से हल्द्वानी में दशहरे के लिए पुतला निर्माण करते आ रहे हैं।
विज्ञापन



श्रीरामलीला मैदान में बांस के डंडों और खपच्चियों से पुतला निर्माण कर रहे शंभू बाबा ने बताया कि इस बार रावण का 55 फुट का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सुबाहु, ताड़का, खरदूषण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला भी तैयार किया जा रहा है। इनकी ऊंचाई 40 से 45 फुट रखी गई है। पुतला निर्माण में करीब तीन लाख का खर्च आता है। बताया कि उनके पिता रामसिंह और दादा बाबू राम भी हल्द्वानी रामलीला मैदान में पुतला निर्माण करने आते थे।
विज्ञापन


आकर्षक पुतलों के लिए लोगों में रहता है क्रेज
पुतले बनाने में बांस, डोरा, सुतली, रंगीन पेपर, रद्दी का काफी उपयोग किया जाता है। शंभू बाबा के अनुसार पुतलों को लेकर लोगों में क्रेज रहता है। पुतलों को जितना आकर्षक और ऊंचा बनाएंगे वे उतनी चर्चा का विषय बनेंगे। हर बार पुतलों में कुछ नया करने की कोशिश रहती है लेकिन यह काम आखरी चरण में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बांस की डंडियों से बना लेते हैं हर चीज
75 वर्षीय शंभू बाबा का बहेड़ी में आश्रम भी है। पुतलों के अलावा वह सीमेंट की मूर्तियां, रामलीला मंचन के लिए बांस के धनुष आदि सामान भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed