फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   535 children of the district started getting the benefit of CM Vatsalya Yojana

जिले के 535 बच्चों को मिलने लगा सीएम वात्सल्य योजना का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
535 children of the district started getting the benefit of CM Vatsalya Yojana
हल्द्वानी। कोविड या अन्य बीमारियों के कारण माता, पिता, संरक्षक को खो चुके बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिलने लगा है। जिले के 535 बच्चों को इसका लाभ दिया जा रहा है। जन्म से 21 वर्ष तक योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण से जिले में कई लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें कई बच्चों ने अपने माता-पिता और संरक्षक को खो दिया। सरकार की ओर से ऐसे बालक-बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक प्रतिमाह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिला प्रोबेशन कार्यालय में अब तक 610 ने आवेदन पत्र जमा हुए हैं। इसके सापेक्ष 535 प्रभावित बच्चों को इसका लाभ मिलने लगा है। अन्य को लाभ प्रदान कराने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

सीएम वात्सल्य योजना
एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि में कोविड व अन्य बीमारियों के कारण माता-पिता, संरक्षक को खो चुके बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल अचल संपत्ति और विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सीएम वात्सल्य योजना संचालित की गई है। ऐसे पात्र बालक-बालिकाओं को जुलाई 2021 से 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पांच बच्चों को मिलेगा पीएम केयरस योजना का लाभ
जिले के पांच बच्चों ने कोविड संक्रमण से अपने माता-पिता को खो दिया था। इन्हें पीएम केयरस योजना का लाभ दिया जाएगा। 23 वर्ष की उम्र में इन्हें योजना के तहत 10 लाख की एफडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कोट
सीएम वात्सल्य के तहत जिले के 535 प्रभावित बच्चों को लाभ मिलने लगा है। योजना के तहत इन्हें प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 610 प्रभावित बच्चों के आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पीएम केयरस योजना में जिले के पांच बच्चों को लाभ मिलेगा। - ब्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed