फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोलर पावर प्लांट लगाई और पॉवर कारपारेशन को बेचिए बिजली

सोलर पावर प्लांट लगाई और पॉवर कारपारेशन को बेचिए बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट लगाई और पॉवर कारपारेशन को बेचिए बिजली
solar power
हल्द्वानी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दो सौ मेगावाट ग्रिड कनेक्टड सोलर पॉवर प्लांट में आवेदन करके आप भी उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन को 25 वर्षों के लिए बिजली बेच सकते हैं। साथ ही राज्य की एमएसएमई पालिसी में आने वाले लघु उद्योग मेें पंजीकृत होकर 25 से 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

उरेडा की ओर से इस योजना में आवेदन के लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि है। योजना में टैरिफ बेस प्रतिस्पर्द्धात्मक बिडिंग (निविदा) राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए होगी। खास बात यह है कि योजना में आवेदन करने वाले का उत्तराखंड का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही अगर कोई फर्म या ट्रस्ट की ओर से आवेदन किया जा रहा है तो 51 प्रतिशत का शेयर राज्य के मूल निवासी के नाम होना आवश्यक है। राज्य सरकार के टेंडर पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की मूल प्रति देहरादून के उरेडा मुखयालय में जमा किया जाना आवश्यक है। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क और बिड बांड राशि देनी होगी। उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन को 04 रुपये 73 पैसे प्रति यूनिट या इससे कम पर बिजली 25 वर्षों के लिए देनी होगी। पॉवर कारपोरेशन बिजली खरीदने के एवज में भुगतान करेगा।
विज्ञापन



सोलर पावर प्लांट लगाएं और पॉवर कारपोरेशन को बेचिए बिजली
30 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख, 25 से 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलेगा

ये है योजना की खास बात
- कोई व्यक्ति सौ किलोवाट से पांच मेगावाट तक का पॉवर प्लांट लगा सकता है।
- एक मेगावाट पॉवर प्लांट के लिए व्यक्ति की हैसियत एक करोड़ 50 लाख रुपये की होनी चाहिए।
- एक मेगावाट के पावर प्लांट में पांच करोड़ का खर्च आएगा और दो से ढाई हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए।

भट्ट को मिली पदोन्नति
हल्द्वानी। उरेडा कार्यालय में परियोजना अधिकारी के तौर पर कार्यरत संदीप भट्ट को प्रोन्नत किया गया है। भट्ट को वरिष्ठ परियोजना अधिकारी बनाया गया है।



दो सौ मेगावाट ग्रिड कनेक्टड सोलर पॉवर प्लांट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन सीधे मुख्यालय जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह योजना 13 फरवरी को आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप भट्ट, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेडा नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed