{"_id":"5cb8b160bdec22143356ead0","slug":"51555607904-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े हजारों का माल साफ कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े हजारों का माल साफ कर ले गए चोर
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चोरों ने दिन दहाड़े नरसिंहबाड़ी के एक घर में घुसकर लैपटॉप सहित हजारों का सामान चुरा लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है।
जानकारी के मुताबिक नरसिंहबाड़ी स्थित आरके धाम में किराए पर रहने वाले जितेंद्र बेसवाल सुबह कमरे में ताला लगाकर ऑफिस गए थे। इस बीच चोरों ने दिन दहाड़े उनके घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर लैपटॉप, स्पीकर और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए।
शाम को लौटने पर चोरी का पता लगा। सूचना मिलने के बाद जितेंद्र बेसवाल ने पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।