फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं विधानसभा के सबसे दूरस्थ बूथ से लाइव

लालकुआं विधानसभा के सबसे दूरस्थ बूथ से लाइव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं विधानसभा के सबसे दूरस्थ बूथ से लाइव
Mahasangram Live - फोटो : Amar Ujala
हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का सबसे दूरस्थ बूथ बौड़ खत्ते में हैं। लालकुआं तहसील मुख्यालय से इसकी दूरी 20 किमी है। जंगल के बीच बसे इस खत्ते में आने-जाने के लिए गौला नदी को पार करना पड़ता है। बरसात में इसका संपर्क लालकुआं से कट जाता है। लोग लालकुआं आने-जाने के लिए किच्छा और गौलापार ये ही रास्ता बचता है। यहां बनी वन विभाग की चौकीभी जीर्णशीर्ण हो चुकी है। लोगों की आय का मुख्य साधन पशुपालन और खेती है। इस बूथ में 382 वोटर हैं। इनमें से 78 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

बौड़ खत्ता निवासी कुंदन सिंह, गंगा सिंह, महेश चंद्र, कुंदन नेगी, ललित रावत, मो. उमर ने बताया कि सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि खत्ते में लाइट नहीं पहुंची है। जंगली जानवरों का हर समय खतरा रहता है। जनप्रतिनिधियों से जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए कई बार सोलर फेंसिंग की मांग की गई, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। लोगों ने कहा कि मोबाइल में सिग्नल तक नहीं आते हैं। बात करने के लिए गौला नदी के किनारे आना पड़ता है। कहा कि इस बार उन्होंने एक बार फिर विकास की उम्मीद में वोट दिया है।
विज्ञापन


गांव में पेयजल के अलावा कोई सुविधा नहीं
घने जंगल के बीच बसा है बौड़ खत्ता
स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर, बच्चों के लिए स्कूल तक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed