फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाथी के हमलावर होने के मामले की जांच शुरू

हाथी के हमलावर होने के मामले की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
हाथी के हमलावर होने के मामले की जांच शुरू
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के झिरना रेंज में हमलावर हुए हाथी के मामले में सीटीआर निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में हाथी के हमलावर होने के कारण का पता लगाया जाएगा। हाथी के हमलावर होने में जिप्सी चालकों और पर्यटकों की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम की पाली में झिरना रेंज के कोठारी रोड पर ग्रासलैंड में जिप्सी पर बैठे पर्यटकों पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने जिप्सी को पलटने का भी प्रयास किया, शोर होने के बाद वह चला गया। इस पर पर्यटकों ने राहत की सांस ली। हाथी की ओर से पर्यटकों पर हमला करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। लोगों का कहना है कि जिप्सी चालक नियम तोड़कर जिप्सियों को हाथी या बाघों के बिल्कुल करीब ले आते हैं। इस पर पार्क प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। वहीं एक माह पहले भी झिरना रेंज में ही एक हाथी सीटीआर के निदेशक की गाड़ी के पीछे दौड़ा था, तब किसी तरह वन कर्मियों ने उसे जंगल की ओर भेजा था।
विज्ञापन

वन कर्मियों के अनुसार झिरना रेंज में हाथियों के हमलावर होने की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। कभी हाथी सड़क पर आ जाते हैं तो कभी हमला करने लगते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ओर गश्त बढ़ाई जा रही है। वहीं, हाथी के हमलावर होने का वीडियो वायरल होने पर सीटीआर के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि चालक जिप्सी को हाथी के कितने पास ले गया था। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि पर्यटकों की ओर से कोई ऐसी हरकत तो नहीं की गई, जिससे हाथी हमलावर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed