{"_id":"5c857553bdec2213ee5d35ed","slug":"51552250195-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ गौला का आरबीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ गौला का आरबीएम
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में उप खनिज में आ रही मिट्टी को देखते हुए स्टोन क्रशर एसोसिएशन ने दाम कम कर दिए हैं। अब वे वाहन स्वामियों से दस रुपये प्रति क्विंटल कम दर पर उप खनिज खरीदेंगे। इसकी सूचना भी स्टोन क्रशरों के बाहर चस्पा कर दी गई है। वहीं, गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज पाठक ने क्रशरों संचालकों की मनमानी है। अगर नदी से खनिज में मिट्टी आ रही है, तो खनन के लिए नदी को बंद कर दिया जाए।
गौला नदी से निकलने वाले उप खनिज में कुछ समय से आधी मिट्टी निकल रही है। इसको लेकर स्टोन क्रशर एसोसिएशन ने एक दिन उप खनिज खरीद बंद रखा। इसके साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या भी बताई थी। साथ ही उप खनिज के दाम कम करने की मांग की थी। इधर, रविवार को स्टोन क्रशर एसोसिएशन ने गौला नदी से जुडे़ करीब 17 स्टोन क्रशरों पर उप खनिज पर दाम कम कर दिए। इन स्टोन क्रशरों पर दस रुपये प्रति क्विंटल उप खनिज का दाम घटाया गया है।
स्टोन क्रशर स्वामियों ने इसकी सूचना भी गेट पर चस्पा की है। बता दें कि गौला नदी का आरबीएम क्षेत्र के सभी स्टोन क्रशर करीब 40 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे थे। अब दस रुपये प्रति क्विंटल दाम कम होने से करीब 30 रुपये प्रति क्विंटल रह जाएगा। स्टोन क्रशर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दाम कम किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गौला नदी से प्रतिदिन निकला है 22000 घनमीटर आरबीएम
गौला नदी से प्रतिदिन 22000 घनमीटर आरबीएम निकलता है। शीशमहल से शांतिपुरी तक गौला नदी में 11 खनन गेट हैं। इन गेटों पर करीब 7500 वाहन पंजीकृत हैं। वाहन स्टोन क्रशरों का उप खनिज सप्लाई करते हैं। एक वाहन को प्रतिदिन एक चक्कर आरबीएम निकासी के लिए मिलता है।
वाहनों को होगा 1100 रुपये का नुकसान
गौला नदी से डंपर को प्रतिदिन करीब 110 क्विंटल आरबीएम निकासी करनी होती है। दस रुपये प्रति क्विंटल दाम कम होने से अब गौला से आरबीएम लेकर जाने वाले डंपर स्वामियों को करीब 1100 रुपये का नुकसान होगा। ट्रैक्टर में करीब साठ क्विंटल खनिज की ढुलाई होती है, इससे एक बार में छह सौ रुपये की आय प्रभावित होगी।