फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मीमांशा प्रकरण फिर आया सुर्खियों में

मीमांशा प्रकरण फिर आया सुर्खियों में

Sun, 12 Aug 2018 02:26 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
मीमांशा प्रकरण फिर आया सुर्खियों में
neta ji
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मीमांशा आर्य के गलत दाखिले के मामले में उच्चशिक्षा निदेशक और दो प्राचार्यों समेत चार लोगों के निलंबन का प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। देवीधुरा के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह उनियाल को निलंबन आदेश पर हाइकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के उपरांत अब अन्य लोगों के भी जल्द ही हाइकोर्ट की शरण लेने की चर्चा है। एमबी कॉलेज हो या फिर महिला महाविद्यालय सभी जगह शनिवार को प्रकरण चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही मीमांशा के गलत दाखिले के मामले में 31 जनवरी को उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी, प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य डॉ. आनंद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनके लोहनी को शासन ने निलंबित कर दिया था। शासन से आरोपपत्र मिलने पर अप्रैल में ही चारों अधिकारियों ने अपना जवाब भी दे दिया था, इसके बावजूद शासन मामले में चुप है। शासन ने जांच अधिकारी प्रभारी सचिव उच्चशिक्षा अशोक कुमार को नामित किया। निलंबित चल रहे एमबी के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद का कहना है कि शासन ने जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया था। इस लिए कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया। अगर जल्द ही कुछ नहीं हुआ, तो वह भी कदम उठाने को बाध्य होंगे। इसी प्रकरण में निलंबित उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. मेलकानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोहनी को भी शासन से जल्द बहाली होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed