{"_id":"5b6735244f1c1b31388b4dc3","slug":"51533490468-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन के साथ भुजान-पाखुड़ा सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन के साथ भुजान-पाखुड़ा सड़क का निर्माण कार्य शुरू
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भुजान-मलौना-पाखुड़ा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आखिर शुरू हो गया है। विधायक करन माहरा की प्रतिनिधि के तौर पर ताड़ीखेत की ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सड़क के अभाव में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों केे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मालूम हो कि पूर्व में यह सड़क राज्य सेक्टर से स्वीकृत थी। बाद में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत इसे हस्तांतरित किया गया। लंबे समय तक सड़क वन भूमि के पेंच में फंसी रही। कुछ माह पूर्व ही वन भूमि का मामला सुलझा है। रविवार को ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने भूमि पूजन कर काम शुरू करा दिया है।
भुजान में भूमि पूजन करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने निर्माण दायी संस्था से कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से बोहरागांव, नौणा, पल्ढूना, छानी, मलौना, पोखरी, स्यूं, डीना, रिकोसा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। मौके पर पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बिष्ट, प्रधान बचे सिंह, सतीश पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद थेे।