{"_id":"5b649d1a4f1c1b096a8b513d","slug":"51533320474-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जारी रहा यूएसएफ का क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जारी रहा यूएसएफ का क्रमिक अनशन
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 40 फीसदी से कम अंक वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश देने सहित तमाम मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। यूएसएफ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन को छात्र छात्राओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
कालेज में एमएससी भौतिक, रसायन, गणित, जंतु और वनस्पति विज्ञान की कक्षाओं का संचालन करने, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय की स्वीकृति देने, स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय स्वीकृत करने, पर्यटन और रोजगार परक विषय शुरू करने और 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को कालेज में प्रवेश देने समेत कई मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। कहा कि 40 फीसदी से कम अंक वाले छात्र छात्राओं का प्रवेश नहीं मिलने से उनका भविष्य बरबाद हो जाएगा। इस मांग को लेकर वृहद आंदोलन भी करना पड़ेगा तो वह लोग पीछे नहीं हटेंगे। अनशन में करन कुमार और कुबेर रौतेला बैठे। भाष्कर उपाध्याय, हार्दिक पपने, रंजना रौतेला, दीपक सिंह, हिमानी नेगी, हरि प्रिया अधिकारी, दीक्षा जोशी, कमल पंत, नेहा भट्ट, रवि बिष्ट, दीपा, दीपिका, दीपा मेर, मनीष ममगई, इंदिरा जोशी, ममता रावत, रश्मि आदि समर्थन में बैठे।