फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं से चल सकती है ट्रेन

लालकुआं से चल सकती है ट्रेन

Fri, 03 Aug 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं से चल सकती है ट्रेन
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई और सिटी स्टेशन से मेमू ट्रेन को रवाना किया गया - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून के लिए प्रस्तावित जन शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन की जगह लालकुआं जंक्शन से चल सकती है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन को चलाने के लिए टाइमिंग और जगह दोनों की तकनीकी समस्या आ रही है, इसके चलते जनशताब्दी को लालकुआं जंक्शन से चलाने का फैसला किया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि सत्तारूढ़ दल के एक नेता लालकुआं से ट्रेन चलाने की अंदरखाने पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर ट्रेन चलाने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि काठगोदाम स्टेशन से देहरादून के लिए 11 अगस्त से जन शताब्दी ट्रेन चलेगी लेकिन, ट्रेन के काठगोदाम से शुरू करने में टाइमिंग और जगह को लेकर दिक्कत आने की बात कही जा रही है। काठगोदाम में सीमित जगह है। सूत्रों के अनुसार ऐसे में लालकुआं के विकल्प पर अंदरखाने विचार किया जा रहा है। हालांकि ट्रेन का रैक आ गया है। वह लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ा है।
विज्ञापन



यात्रियों को होगी मुश्किलें
हल्द्वानी। देहरादून के लिए जन शताब्दी का संभावित समय सुबह छह बजे बताया जा रहा है। अगर यह ट्रेन लालकुआं से इसी समय पर चलती है तो काठगोदाम, हल्द्वानी के लोगों को सुबह करीब 23 किमी दूरी तय कर लालकुआं जंक्शन तक पहुंचना मुश्किल होगा। वहीं, पहाड़ से आने वाले लोगों के लिए सुबह छह बजे लालकुआं पहुंचना टेढ़ी खीर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर लालकुआं से काठगोदाम लाए ट्रेन तो दोगुना खर्चा होगा
सूत्रों की मानें तो ट्रेन को लालकुआं जंक्शन से चलाया जाए लेकिन पहले काठगोदाम लाया जाए। इससे एक इंजन ट्रेन को काठगोदाम लाएगा। फिर ट्रेन वापस लालकुआं जाएगी। इससे खर्चा दोगुना हो जाएगा।



देहरादून की जनशताब्दी काठगोदाम से चलनी चाहिए। अगर लालकुआं से चलती है तो क्षेत्रवासियों को दिक्कत होगी। जरूरत पड़ी तो रेल मंत्री से वार्ता की जाएगी। फिलहाल डीआरएम से भी बात की जाएगी।
- डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष

क्या कहते हैं अफसर
ट्रेन के संचालन समय वगैरह के संबंध में जानकारी अभी आनी बाकी है। ट्रेन का प्रोग्राम आएगा तो अवगत कराया जाएगा।
- नीतू, सीनियर डीसीएम, इज्जतनगर मंडल बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed