फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत

दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत

Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दिनभर उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत
बारिश - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी/नैनीताल। उमस और तपिश से परेशान हल्द्वानी के लोगों को मंगलवार दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली। दोपहर तीन बजे के बाद बादलों ने डेरा डाला तो लगभग पौने चार बजे से सवा चार बजे तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। नैनीताल में बादल एक घंटे तक झमाझम बरसे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही तपिश और उमस ने बेहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के साथ ही उमस और अधिक बढ़ गई। हालांकि शाम को बारिश से राहत मिली। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान गिरने से मुक्तेश्वर में भी राहत रही। सरोवर नगरी में पूर्वाह्न 11 बजे कोहरा देखा गया। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे आसमान में घटाएं घिर आईं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक हुई बारिश से सरोवर नगरी तरबतर हो गई।
विज्ञापन


28 से पहली जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है मानसून
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को राज्य में आंधी के साथ तेज बौछार पड़ सकती हैं। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्री मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। 28 जून से एक जुलाई के बीच मानसून भी दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed