फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्राध्यापकों को पहाड़ चढ़ाने की परीक्षा से गुजरेंगे उच्चशिक्षा मंत्री

प्राध्यापकों को पहाड़ चढ़ाने की परीक्षा से गुजरेंगे उच्चशिक्षा मंत्री

Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्राध्यापकों को पहाड़ चढ़ाने की परीक्षा से गुजरेंगे उच्चशिक्षा मंत्री
study
हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से एक स्थान पर जमे प्राध्यापकों और कर्मचारियों के तबादले की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रभावित होने वालों में सबसे अधिक मैदानी कॉलेजों के प्राध्यापक ही हैं। तबादले की इस कवायद में अब उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की भी परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


प्रदेश में संचालित 100 डिग्री कॉलेजों में 1026 नियमित प्राध्यापक और 904 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया में सबसे अधिक ऐसे प्राध्यापक और कर्मचारी प्रभावित होंगे जिनकी चार वर्ष की सेवा सुगम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में पूरी हो चुकी है। स्थानांतरण की गाज 15 वर्षों से एक ही महाविद्यालय में जमे प्राध्यापकों पर सबसे पहले गिरेगी। तबादले की इस तैयारी को उच्चशिक्षामंत्री डा. धनसिंह रावत की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशालय में गठित स्थानांतरण कमेटी प्राध्यापकों की ओर से दिए गए विकल्प पत्र के आधार पर उनके नाम छांटने में जुटी है। जिन महाविद्यालयों के प्राध्यापकों और कार्मिकों के स्थानांतरण फार्म एवं विकल्प नहीं भेजे गए हैं उन्हें निदेशालय ने कड़ा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशक डा. सविता मोहन ने कहा कि निदेशालय स्तर पर स्थानांतरण समिति प्राचार्य, प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण आवेदन पत्रों का परीक्षण कर रही है। लंबे समय से एक ही स्थान पर ठहराव वाले प्राध्यापकों और कार्मिकों का पहले चरण में स्थानांतरण होगा।



तबादले की प्रक्र्रिया जारी, सबसे अधिक मैदानी क्षेत्र के प्राध्यापक प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed