{"_id":"5b044e174f1c1b195e8b63ae","slug":"51527008791-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा सूचक बोर्ड छह माह से गिरा है सड़क पर, पर्यटक हो रहे दिगभ्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा सूचक बोर्ड छह माह से गिरा है सड़क पर, पर्यटक हो रहे दिगभ्रमित
Updated Tue, 22 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता चौराहे पर स्थित दिशा सूचक बोर्ड लंबे समय से सड़क पर गिरा हुआ है, लेकिन पर्यटन विभाग की नजरें आज तक इस पर नहीं पड़ीं हैं। देवभूमि जन सेवा समिति ने कई बार विभाग को इस संबंध में सूचना दे दी है। बताया गया है कि छह माह पहले यह बोर्ड गिर गया था।
बिंता चौराहे से रानीखेत, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, कौसानी आदि पर्यटक स्थलों के लिए मार्ग बने हुए हैं। कौसानी, दूनागिरि मंदिर सहित तमाम स्थानों को जाने वाले पर्यटकों को पूर्व में इस दिशा सूचक बोर्ड से काफी सहूलियत मिल रही थी, बताया गया है कि छह माह से यह बोर्ड सड़क पर गिरा हुआ है। बोर्ड नहीं होने के कारण अब पर्यटक भ्रमित हो रहे हैं। देवभूमि जन सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को इस संबंध में कई बार जानकारी दे दी है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। दिशा सूचक बोर्ड में पर्यटक स्थलों की दूरी दर्शाई गई है। ग्रामीणों के अनुसार आंधी पर पहले यह दिशा सूचक बोर्ड दुकान की छत पर गिरा था, बाद में स्थानीय दुकानदारों ने इसे सड़क किनारे रख दिया। लोगों ने पर्यटन विभाग से इसे ठीक करने की मांग की है।