फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अतिक्रमण हटाने निकली टीम तो अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

अतिक्रमण हटाने निकली टीम तो अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 12 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने निकली टीम तो अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। देर से ही सही प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को हल्द्वानी की सड़कों के अतिक्रमण की याद आ गई। बुधवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पुलिस फोर्स लेकर तिकोनिया से लेकर रेलवे फाटक तक पक्के कब्जे हटाए।
विज्ञापन


शनिवार को गौलापार क्षेत्र के लोगों ने डीएम विनोद कुमार सुमन से भेंट कर छतरी चौराहे में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान के नेतृत्व में टीम ने तिकोनिया, पंत पार्क, छतरी चौराहा से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क किनारे फड़ व खोखे लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने गली नंबर आठ में नाली और सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों की ओर से हो रहे व्यवधान की जानकारी ली। उपाध्याय ने मौके पर ही व्यवधान को खत्म कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बनभूलपुरा में 16 अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे। अतिक्रमण हटाने निकली टीम में एएसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ गणेश चंद्र ढौडियाल, कोतवाल केआर पांडे समेत बनभूलपुरा, मुखानी और भोटिया पड़ाव के चौकी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शामिल थी।

कोट
हल्द्वानी के समस्त व्यापारियों से अपील है कि वह यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, पैदल यात्रियों, बच्चों और महिलाओं की सुविधा की दृष्टिगत सड़क, नाली और फुटपाथ से अपना सामान और अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज कुमार उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
...........


लालकुआं में रेलवे ने खाली कराई अपनी जमीन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण योजना में बाधा साबित हो रहे सेंचुरी वीआईपी गेट क्षेत्र में बेतरतीब अतिक्रमण को रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ अभियान चलाकर बुधवार को ध्वस्त कर दिया। शेष अन्य को 14 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को करीब 11 बजे से सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर एके राठौर के नेतृत्व में सुरक्षा बल और रेल कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से रेल भूमि में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया और रेल पटरी के आसपास समेत रेल भूमि पर खड्डी मोहल्ला से वीआईपी गेट कॉलोनी तक 100 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान छह से अधिक फड़ खोखो को भी ढहाया गया।

अभियान से पहले दे दिए थे नोटिस
लालकुआं। अभियान की अगुवाई कर रहे सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर एके राठौर ने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण योजना में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी किया था।

इस दौरान तहसीलदार प्रहलाद राम आर्य, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य काठगोदाम केएन पांडे, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह समेत काशीपुर, रुद्रपुर, लालकुआं, काठगोदाम से आरपीएफ और रेल कर्मी मौजूद थे।

छुटभैया नेताओें की एक नहीं चली
लालकुआं। मजदूर बस्ती में रहने वाले लोगों ने रेलवे पर अतिक्रमण की आड़ में वन भूमि में बसे लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया।

अतिक्रमणकारियों की पैरवी करने पहुंचे स्थानीय छुटभैया नेताओं की बात को रेल प्रशासन ने पूरी तरह नकार दिया। बाद में बारिश का हवाला देने पर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित लोगों को दो दिन की मोहलत देते हुए 14 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

अल्मोड़ा हाइवे पर भी कब्जे ध्वस्त किए
भवाली (नैनीताल)। अल्मोड़ा हाइवे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराया। हाइवे पर दूध डेयरी के पास की सड़क पर कब्जा किया गया था।


भवाली निवासी गोपाल बिष्ट ने इस अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। उसी के अनुपालन में बुधवार को जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के आदेश के बाद एसडीएम अभिषेक रोहिला के साथ पालिका अधिशाषी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, नायब तहसीलदार ने पहुंचकर अतिक्रमण की पड़ताल करने के बाद चंपा भट्ट द्वारा किया गया अतिक्रमण तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed