फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीडीसी बैठक में अनुपस्थित लोनिवि के ईई का एक दिन का वेतन काटा

बीडीसी बैठक में अनुपस्थित लोनिवि के ईई का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में अनुपस्थित लोनिवि के ईई का एक दिन का वेतन काटा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। पूर्व के प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर सदस्य भड़क गए। लोनिवि अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति से नाराज विधायक महेश नेगी ने सीडीओ से तत्काल अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली में बदलाव लाने और बीडीसी बैठक को मजाक में न लेने की नसीहत दी। चेतावनी दी कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली को वह विधानसभा में भी उठाएंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई तो सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों का आरोप था कि पूर्व की बैठक में उठी समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि प्रस्तावों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। इन हालातों में बीडीसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। अधिकारियों के समझाने पर जैसे ही सदस्य शांत हुए इसी बीच वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग आदि पेंशन नहीं मिलने पर फिर से हंगामा शुरू गया।
विज्ञापन


सदस्यों ने अंत्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। राशन कार्डों के आनलाइन नहीं होने पर भी आक्रोश देखा गया। कन्याधन योजना के नियमों को सरल बनाने की मांग भी उठी। बैठक में लोनिवि अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता की गैर मौजूदगी पर विधायक महेश नेगी ने आपत्ति जताई। उन्होंने उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए और अधिकारियों से कार्यप्रणाली सुधारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed