फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गरीबों को निशुक्ल मिलेंगे बिजली कनेक्शन

गरीबों को निशुक्ल मिलेंगे बिजली कनेक्शन

Wed, 07 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को निशुक्ल मिलेंगे बिजली कनेक्शन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मुख्यमंत्री ई रिक्शा योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा और मंडल भर के प्रमुख महिला दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण के साथ-साथ सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ई रिक्शा योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई बेरोजगार महिलाओं और ग्रामीणों को ई रिक्शा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने बताया कि इसी दिन बैंक के मुख्य भवन का लोकार्पण प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। सहकारिता मंत्री सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों के लिए शुरू की गई प्रति लीटर चार रुपया प्रोत्साहन राशि के बोनस का वितरण भी दुग्ध उत्पादकों को करेंगे। मंडल के चयनित प्रमुख और उन्नतशील दुग्ध उत्पादकों को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

.................
जिले के 20 हजार गरीबों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन
हल्द्वानी। प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 20 हजार लोगों (बीपीएल कार्ड धारकों) को प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर बिजली ‘सौभाग्य’ योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री देहरादून परेड ग्राउंड में योजना का उद्घाटन करेंगे। शहरी डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि चिह्नित स्थानों पर पर जिले के प्रभारी मंत्री योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। नौ मार्च को योजना के उद्घाटन अवसर पर बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों को भी 50 रुपये मासिक किश्त के तहत पांच सौ रुपये में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन दिए जाते समय बीपीएल और अन्य गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं से कोई कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा लेकिन अन्य गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों से बिल के माध्यम से पचास रुपये प्रति किश्त के हिसाब से पांच सौ रुपये वसूले जाएंगे। हल्द्वानी में नौ मार्च को 132 केवी उपसंस्थान टेढ़ी पुलिया में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed