{"_id":"5a9dae994f1c1b2d068b9e89","slug":"51520283289-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन्दुखता और शांतिपुरी के हजारों लोग पी रहे हैं सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन्दुखता और शांतिपुरी के हजारों लोग पी रहे हैं सीवर
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम बिंदुखत्ता और शांतिपुरी के लोगों को सीवर और नालियों का पानी पिला रहा है। खुलेआम पूरे शहर का सीवर और गंदा पानी गौला नदी में डाला जा रहा है। एनजीटी नदियों में गंदापानी और सीवर डालने पर रोक लगा चुका है। उसके बाद भी वन विभाग के अधिकारियों को नींद नहीं टूट रही है।
गौला नदी का पानी बिंदुखत्ता और शांतिपुरी के बीच से निकलता है। इस पानी को नदी के आस-पास रहने वाले लोग पीते भी हैं। ये ही पानी फिर किच्छा को निकल जाता है जो खेती के लिए प्रयोग होता है। नगर निगम का गंदा पानी और सीवर राजपुरा गेट के पास और इंदिरा नगर गौला गेट के पास सीधे गौला नदी में डाला जा रहा है। नियमों की बात करें तो नगर निगम नदी में न तो कूड़ा डाल सकता है, न ही गंदा पानी। कूड़ा और गंदा पानी डालने में मुकदमा दर्ज कराने तक के प्रावधान हैं। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।