फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अजय भट्ट की प्रेस वार्ता, उलझन में भाजपा

अजय भट्ट की प्रेस वार्ता, उलझन में भाजपा

Sat, 17 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट की प्रेस वार्ता, उलझन में भाजपा
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के गढ़ हल्द्वानी में भाजपा को दो छोर एक साथ संभालने पड़ रहे हैं। मुसीबत यह है कि दोनों ही मामलों को भाजपा संभाल नहीं पा रही है। शुक्रवार को मृतक ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की पत्नी के धरने पर बैठ जाने को भाजपा विपक्ष की साजिश करार दे रही है। दूसरी ओर, अंतरराज्यीय बस अड्डे के मामले में भी भाजपा को सफाई दर सफाई देनी पड़ रही है। भाजपा के मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को इन सवालों का सामना करना पड़ा। प्रकाश पांडे की पत्नी कमला पांडे के धरने पर बैठने के सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि परिवार को विपक्ष उकसा रहा है। भाजपा उलझन में हैं। प्रकाश पांडे के प्रकरण के बाद कर्ज अदा करवा देने के करीब 150 आवेदन सरकार को मिले हैं। भाजपा संगठन कुछ करता इससे पहले परिवार विपक्ष के उकसावे में आकर धरने पर बैठ गया। अजय भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बड़ी नेता हैं। उनसे आग्रह है कि परिवार को धरने से उठाएं, समस्या का समाधान भाजपा कर देगी।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस अड्डे की नई भूमि के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुखर हुए। बिष्ट ने कहा कि तकनीकी टीम आ रही है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अजय भट्ट ने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

मीमांशा प्रकरण पर भी अजय भट्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बचाव किया। कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री का कदम एकदम सही है। इस मामले में मेलकानी का कहना है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर हुए हैं। पहले बता देते तो सरकार उनकी बात पर विश्वास करके कार्रवाई करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे परिवार के धरने पर बैठने और आईएसबीटी का मुद्दा न सुलझने से उलझन में
इंदिरा हृदयेश बड़ी नेता हैं, पांडे परिवार को उकसाएं नहीं : अजय भट्ट

पांच साल सीएम रहेंगे त्रिवेंद्र रावत
हल्द्वानी। कुंवर प्रणव चैंपियन के कारण भाजपा की चाय की प्याली में उठे तूफान पर अजय भट्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा में कोई दबाव काम नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed