{"_id":"5a4d41544f1c1bce6d8b7b3c","slug":"51515012436-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में फड़ खोखे हटाने को लेकर दिनभर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में फड़ खोखे हटाने को लेकर दिनभर हंगामा
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में फड़ खोखे हटाने को लेकर दिनभर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पंत पार्क क्षेत्र से फड़ खोखे हटाए जाने को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल मल्लीताल और पंत पार्क के फड़ व्यवसायी आमने-सामने आ गए। व्यापार मंडल मल्लीताल के बैनर तले व्यापारियों ने प्रशासन, पालिका और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद फड़ हटाने पंत पार्क पहुंची पालिका व पुलिस की टीम को फड़ व्यवसायियों का जोरदार विरोध झेलना पड़ा। इस वजह से टीम मात्र आधा दर्जन फड़ खोखों को ही हटा सकी।
मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी दोपहर करीब 12 बजे पालिका दफ्तर आ धमके। इस दौरान उन्होंने पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से पंत पार्क में लगे फड़ खोखे हटाने के मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। इस दौरान ईओ शर्मा ने बताया कि फड़ खोखे वालों को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए वेंडर जोन कमेटी का गठन कर लिया गया है लेकिन कमेटी द्वारा अभी तक चयनित स्थान की जानकारी नहीं दी गई है।
ईओ के इस तर्क से व्यापारी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने उनके कक्ष में ही नारेबाजी शुरु कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी हरीश चंद्र सती व सीओ विजय थापा, कोतवाल बीसी पंत भी ईओ के कक्ष में पहुंच गए और व्यापारियों से वार्ता की। इसके बाद तय हुआ कि पंत पार्क में अवैध रुप से लगे फड़ खोखों को तुरंत हटा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस व पालिका की टीम दोपहर एक बजे फड़ खोखे हटाने को पंत पार्क में पहुंची। टीम ने जैसे ही फड़ हटाना शुरू किया तो सभी फड़ व्यवसायी एकजुट हो गए। इस दौरान पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के साथ महिला फड़ व्यवसायियों की तीखी झड़प भी हुई। उनका कहना था कि पालिका पहले वेंडर जोन की स्थापना करे बाद में उन्हें हटाए।
विज्ञापन
इस दौरान काफी जद्दोजहद के बाद मात्र आधा दर्जन फड़ ही हटाए जा सके। इस पर पालिका तथा पुलिस की टीम वापस लौट आई। टीम के वापस आते ही पालिका दफ्तर के समीप मौजूद व्यापारी और गुस्से में आ गए। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन पर फड़ व्यवसायियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए फिर से नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला व एएसपी हरीश चंद्र सती व ईओ रोहिताश शर्मा ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आए। व्यापारियों का कहना था कि पहले फड़ हटाए जाएं बाद में वार्ता की जाएगी। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस व पालिका की टीम ने एक बार फिर फड़ खोखे हटाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाए। देर शाम व्यापारियों ने विरोध स्वरूप जुलूस भी निकाला।