{"_id":"59863ab94f1c1bac3d8b4591","slug":"51501969081-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने 11 लोगों को फिर नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने 11 लोगों को फिर नोंचा
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। आवारा कुत्तों का आतंक परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आवारा कुत्तों को रोकने में नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी नाकाम हो रहे हैं। शनिवार को आवारा कुत्तों ने 11 लोगों को फिर से काट लिया। सभी ने बेस अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवाए।
आवारा कुत्तों का आतंक काठगोदाम से लेकर लालकुआं तक 15 दिनों से चल रहा है। आवारा कुत्ते प्रतिदिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। आवारा कुत्ते बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को काट रहे हैं। कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए नगर निगम और प्रशासन के पास कोई विकल्प नहीं है। निगम और प्रशासन के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। कुत्ते आने-जाने वालों पर हमला कर लोगों को काट रहे हैं। 15 दिनों के भीतर सौ से अधिक लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। इसके बावजूद लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं।