फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 thousand withdrawn from account by changing ATM card

Nainital News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 50 हजार

Wed, 10 Jul 2024 06:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from account by changing ATM card
लालकुआं। एटीएम में रुपये निकालने गए युवक को झांसे में लेकर अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीडित के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी अमित कुमार पुत्र हरीश मंगलवार दोपहर स्टेशन चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान उसके पीछे एक युवक खड़ा था। युवक ने अमित को बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद हल्द्वानी के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए जबकि 25 हजार रुपये मुरादाबाद के युवक के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज आने पर अमित को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed