फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 percent reduction in the work of Nainital District Court

Nainital News: नैनीताल जिला कोर्ट के कार्यों में 50 फीसदी कमी

Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 percent reduction in the work of Nainital District Court
नैनीताल। मंडल मुख्यालय के जिला न्यायालय में लगातार कार्य की कमी से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं के मुताबिक कार्य में लगभग 50 फीसदी की कमी आ गई है। ऐसे में जिला बार की ओर से यहां से बाहर गई कोर्ट को वापस लाने अथवा कैंप करने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी का कहना है कि पहले अधिकांश न्यायालय नैनीताल जिला न्यायालय में थी लेकिन अब यहां जिला जज, एनडीपीएस, सीजेएम और जेएम की न्यायालय ही रह गई हैं। पाक्सो न्यायालय, एंटी करप्शन, लेबर कोर्ट, खाद्य संबंधी ट्रिब्युनल समेत काॅमर्शियल न्यायालय यहां से हल्द्वानी चली गई हैं। परिवार न्यायालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर आदि में लगती हैं। उनका कहना है कि जिला बार में 400 अधिवक्ता पंजीकृत हैं जो नियमित प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट के अन्यत्र जाने के कार्य में 50 फीसदी कमी आने से सभी परेशान हैं। बीते दिनों उन्होंने हाईकोर्ट के न्यायाधीश तथा प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश थपलियाल के समक्ष भी इस समस्या को रखा था, जिसमें जिला मुख्यालय होने के चलते कुछ न्यायालय यहां लाने तथा अन्य का कैंप करने का निवेदन किया गया था, जिसमें सकारात्मक आश्वासन भी मिला। अधिवक्ता हित में बार की ओर से हर सक्षम मंच में यह मांग की जा रही है तथा ज्ञापन आदि दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed