फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 lakhs will change the face of 12 inter colleges

Nainital News: 50 लाख से बदलेगी 12 इंटर कॉलेजों की सूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs will change the face of 12 inter colleges
भीमताल (नैनीताल)। जिले के 12 इंटर कॉलेजों को पीएम श्री योजना से हाइटेक मॉडल स्कूल के रूप में संवारा जाएगा। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शिक्षा विभाग को 50 लाख रुपये मिल गया है। शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों को धनराशि भेज दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सरकारी इंटर कॉलेजों को आधुनिक और हाइटेक बनाने के लिए पीएम श्री योजना से जोड़ा गया है। पीएम श्री योजना से हाईटेक लैब, एलईडी टीवी, फर्नीचर, मॉडल किचन, सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और उपकरण लगाए जाएंगे। भवनों का कायाकल्प करने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। 12 विद्यालयों के हाइटेक बनने से इनमें छात्रसंख्या बढ़ने के साथ ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को भेजने के लिए अभिभावकों का रुझान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन




ये 12 विद्यालय चयनित

बेतालघाट ब्लॉक का जीआईसी धनियाकोट, भीमताल का जीआईसी हैड़ाखान, जीजीआईसी नैनीताल, जीआईसी हल्दूचौड़, जीजीआईसी हल्द्वानी, जीआईसी कसियालेख, जीजीआईसी कालाढूंगी, जीजीआईसी कोटाबाग, जीआईसी भीड़ापनी, जीएचएस रीठा, जीजीआईसी मालधनचौड़ और जीजीआईसी रामनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्थवाल ने बताया कि पीएम श्री योजना से 12 इंटर कॉलेज के लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इस धनराशि से विद्यालय को हाइटेक विद्यालय बनाने के साथ हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को धनराशि जारी की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed